-
Advertisement
Kangra में महाराष्ट्र से लौटे चार और कोरोना पॉजिटिव, Himachal में एक्टिव केस हो गए 146
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में महाराष्ट्र से लौटे चार लोग और कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसमें दौलतपुर का 36 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर निवासी का 64 और 70 वर्षीय दो व्यक्ति तथा 42 वर्षीय निवासी पुड़वा पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं और परौर संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine) में थे। इसमें 64 और 70 वर्षीय व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला और अन्य दो को डाढ़ कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Chamba में चेन्नई से लौटे चार लोग पाए Corona पॉजिटिव
इन चार मामलों के साथ कांगड़ा (Kangra) जिला में कुल आंकड़ा 57 हो गया है। साथ ही 39 एक्टिव केस (Active Case) हो गए हैं। अभी तक 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल (Himachal) में कुल आंकड़ा 217 हो गया है। एक्टिव केस 146 हो गए हैं। 67 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। चार की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज एक दिन में 14 मामले आ चुके हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 6, चंबा में चार, शिमला में तीन और हमीरपुर में एक मामला सामने आया है।


