-
Advertisement
DGP की बड़ी बात- खरीदते वक्त Fruit को सूंघना हो सकता है खतरनाक-ना करें ऐसा
शिमला। कुछ लोग फू्रट की दुकानों में फ्रूट (Fruit) को सूंघ कर देखते हैं और उसे फिर रख देते हैं। कोरोना (Corona) के इस दौर में ऐसा खतरनाक हो सकता है। यहां जारी एक वीडियो संदेश में डीजीपी एसआर मरड़ी (DGP SR Mardi) ने कहा कि फ्रूट बेचने वालों को बहुत एहतियात बरतने की जरूरत है। कुछ लोग फ्रूट खरीदते हैं तो उसे सूंघ कर देखते हैं कि फ्रूट कैसा है। फिर उस फ्रूट को वहीं पर रख देते हैं। यह उनके अपने लिए और दूसरों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। फ्रूट खरीदते वक्त यह सूंघन वाला काम ना करें। उन्होंने कहा कि फ्रूट बेचने, खरीदने वालों तथा ट्रक ड्राइवर को अधिक एहतियात की आवश्कता है। उन्होंने कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंट लाइन वारियर्स का सम्मान करने की भी बात कही है।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में अब सुबह 8 बजे से तीन बजे तक ही खुलेंगी Shops, पढ़ें क्या है कारण
बीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं
डीजीपी ने कहा कि सड़क पर हमेशा लेफ्ट साइड ही चलें। दोनों तरफ चलने से अनावश्यक भीड़ हो जाती है। उन्होंने कहा कि हमें बीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं। मंडी नेरचौक की घटना की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) में कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु हो गई। शव का जलाने के लिए ले जाते वक्त एंबुलेंस को सड़क पर रोक लिया गया। इस मामले में कुछ लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की है। लोग ऐसा ना करें। उन्होंने कहा कि देखने में आया है, कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के निमयों का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क (Mask) पहन रहे हैं, लेकिन सही तरीके से नहीं। ऐसा भी बिल्कुल ना करें। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। साथ ही सही तरीके से मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव के प्रधानों के साथ अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। हिमाचल में हम इन्फेक्शन चेन को तोड़ने में कामयाब हो रहे हैं। इसलिए लोग घबराएं ना।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


