-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra और मंडी में पांच नए मामले आए सामने, दो मरीज हुए ठीक
Last Updated on May 28, 2020 by
धर्मशाला। हिमाचल में आज कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा चार और मंडी में एक मामला सामने आया है। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें इंदौरा का 60 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ क्षेत्र के मलेहड़ की 20 वर्षीय युवती, नगरोटा बगवां का 30 वर्षीय युवक और बैजनाथ क्षेत्र के दंडोल ही 35 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी ठाणे महाराष्ट्र से ट्रेन में आए थे। सभी परौर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में थे। पिछले कल इनके सैंपल लिए थे। जांच में यह पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया गया है। वहीं, जिला कांगड़ा की दो कोरोना पॉजिटिव महिलाएं ठीक हुई हैं। यह दोनों कोविड (Covid) केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती हैं। इन्हें कल सुबह कोविड सेंटर से छुट्टी मिलेगी। कांगड़ा जिला में चार नए मामले आने और दो मरीजों के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। वहीं कांगड़ा में चार नए मामले आने के बाद कुल मामले 69 हो गए हैं। दो मरीजों के ठीक होने के बाद एक्टिव केस 48 रह गए हैं। अभी तक 20 लोग ठीक हुए हैं और एक की मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
मंडी जिला में एक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। महाराष्ट्र के पूणे से लौटे जोगिंद्रनगर के 21 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस पाया गया है। यह युवक 24 मई को पुणे से जोगिंद्रनगर ट्रेन के माध्यम से आया था। युवक को रेवन्यू ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट जोगिंद्रनगर में बनाए गए इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। पिछले कल यहां रह रहे लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें यह युवक पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि युवक में कोई लक्षण नहीं है, लेकिन इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसे अब मंडी शहर के साथ लगते ढांगसीधार स्थित कोरोना केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।
हिमाचल में आंकड़ा 281 पहुंच गया है। एक्टिव केस 203 हो गए हैं। 73 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं और पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। कांगड़ा के एक, हमीरपुर के एक, शिमला Shimla के एक और मंडी के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। शिमला में दम तोड़ने वाली महिला हमीरपुर से संबंधित थी।