-
Advertisement
Sirmaur: जमीनी विवाद में एक की हत्या, दो घायल- 7 लोग गिरफ्तार
शिलाई। जमीनी विवाद के कारण जिला सिरमौर (Sirmaur) के शिलाई उपमंडल में दो गुटों में हुई मारपीट के बाद एक अधेड़ की मौत हो गई है। मारपीट में दो लोग घायल (Injured) भी हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस (Police) ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बिशन सिंह (51) वर्ष पुत्र मेहर सिंह निवासी बांदली, डाकघर कांडो भटनोल का कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: बहन की डोली उठने से पहले उठ गई भाई व उसके तीन दोस्तों की अर्थी

हालांकि जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था, लेकिन मंगलवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में बिशन सिंह के सिर में कान पर गहरी चोटें आईं, जिसके बाद बिशन सिंह पांवटा साहिब (Paonta Sahib) रेफर किया गया। मगर बिशन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बिशन सिंह के अलावा चंद्र सिंह व प्रताप सिंह निवासी बांदली को भी गंभीर अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जिसमें बिशन सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। तीनों सगे भाई हैं। इस मामले में पुलिस ने बंदली गांव के ही 7 लोगों गिरफ्तार किया है। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी (DSP) सोमदत्त ने की है।


