-
Advertisement
एलीमेंटरी या Secondary Board स्तर की कक्षाएं लगाने पर हो रहा विचार- क्या बोले शिक्षा मंत्री-जानिए
शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) ने कहा कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद जब छात्र स्कूल आने में सक्षम होंगे, तभी पढ़ाई आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि कोई तबदीली करनी पड़ी तो की जाएगी। जैसे सेक्शन वाइज कक्षाएं आरंभ करने अथवा वैकल्पिक दिनों पर अलग-अलग कक्षाएं लगाने पर भी विचार किया जाएगा। छोटे बच्चों की पढ़ाई रोककर यदि आवश्यकता हुई तो एलीमेंटरी या सेकेंडरी बोर्ड (Secondary Board) स्तर की कक्षाएं ही आयोजित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। महाविद्यालय (College) व विश्वविद्यालय (University) की परीक्षाएं आरंभ होने वाली हैं, जिसकी सूची यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचा व के साथ-साथ प्रदेश में विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहे इसके लिए सरकार द्वारा गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 72 दिन बाद 200 हिमाचलियों को लेकर ऊना पहुंची Janshatabdi Express, सुबह दिल्ली रवाना
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को कोरोना (Corona) संक्रमण से बचाने के लिए शैक्षणिक कार्यों के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी व निजी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन (Online) शिक्षण प्रक्रिया इस कड़ी में शामिल है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 15 जून तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है और यदि आवश्यकता पड़ी तो यह आगे भी बंद किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा का परिणाम जल्द निकाला जाएगा। जमा दो का जो पेपर बचा है उसको भी जल्द लिया जाएगा तथा जमा दो का परिणाम भी जून के अंत तक निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि अनलॉक के तीसरे चरण में स्कूलों को खोलने की स्थिति पर हितधारकों से बातचीत करनी आवश्यक है, जिसके तहत निजी विद्यालयों के प्रबंधक, निजी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, अभिभावकों व आम लोगों से बातचीत कर राय प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, अध्यापकों, अध्यापक यूनियन तथा अभिभावकों आदि से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस संबंध में बातचीत का प्रयास किया जाएगा।


