-
Advertisement
First Hand: कांग्रेस के इस्तीफे की मांग के बीच Jai Ram Cabinet की बैठक कल, इसलिए है महत्वपूर्ण
शिमला। स्वास्थ्य घोटाले के शोर-शराबे के बीच कल एक बार फिर से जयराम कैबिनेट (Jairam Cabinet) की बैठक बुला ली गई है। बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, चूंकि कोविड-19 के बीच ही हिमाचल में स्वास्थय घोटाला सामने आया है। उसके चलते कांग्रेस (Congress) ने कड़े तेवर अपनाते हुए आज विधायक दल की बैठक कर सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) से इस्तीफे की मांग रख दी है। यही नहीं कांग्रेस ने ये भी कहा है कि इस मुद्वे को लेकर बडा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। ऐसे में जयराम सरकार के लिए अब रक्षात्मक वाली स्थिति पैदा हो गई है।
यह भी पढ़ें: TGT के 554 पदों पर बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू; भरे जाएंगे कला, नॉन मेडिकल और मेडिकल संकाय के पद
सुबह दस बजे राज्य सचिवालय में होनी है बैठक
सरकार कैबिनेट में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेकर जनता का ध्यान बांटने का काम कर सकती है। वैसे भी कोविड-19 (Covid-19) के चल रहे प्रकोप के बीच ही अनलॉक 1.0 शुरू हो चुका है। सरकार पहले ही कह चुकी है कि अब विकासात्मक गतिविधियों को शुरू करना भी जरूरी हो गया है। इसे लेकर भी कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय होने हैं। इससे पहले ढाई माह तक जितनी भी कैबिनेट बैठक हुई हैं, उनमें ज्यादातर कोरोना से लड़ने की रणनीति बनती रही है या उसे ध्यान में रखकर ही निर्णय लिए जाते रहे हैं। अबकी मर्तबा इससे हटकर निर्णय होने हैं। बैठक कल यानी गुरूवार सुबह दस बजे राज्य सचिवालय में होनी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


