-
Advertisement
Kangra में बेटे के बाद माता और पिता भी निकले Corona पॉजिटिव, दो मरीज हुए ठीक
Last Updated on June 5, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं। साथ ही दो मरीज ठीक हुए हैं। कुल्हान नूरपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति 27 मई को दिल्ली से लौटा है। उक्त व्यक्ति का बेटा पहले ही पॉजिटिव आया है। वह अभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती है। वहीं, मिझग्रां तहसील नूरपुर का 34 साल का युवक और 31 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह दोनों 27 मई को दिल्ली से आए हैं। इनका भी दो साल का बेटा कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती है।
ये भी पढ़ेंः Jai Ram बोले- बेमिसाल रहा Modi सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल, और मजबूत हुआ भारत
वहीं, बरहोल पंचरूखी का 42 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। व्यक्ति दिल्ली से आया था और पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद इसे कोविड (Covid) केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती किया गया था। अब उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव हो गई है। वहीं, कौना पालमपुर का 35 वर्षीय युवक भी कोरोना से जंग जीत कर ठीक हो गया है। यह युवक मुंबई से आया था और टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। इसे भी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती किया गया था। जहां पर इसकी भी रिपोर्ट नेगेटिव हो गई है। इन दोनों को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेजा रहा है। यह अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने एक पॉजिटिव मामला आने और दो मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की है।
कांगड़ा में अब कुल मामले 101 हो गए हैं। 50 एक्टिव केस हैं। अब तक 50 लोग ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में ठीक होने वालों का आंकड़ा 181 पहुंच गया है। हिमाचल में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 46 फीसदी से ज्यादा हो गया है। आने वाले एक सप्ताह में 140 से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर जाएंगे।