-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 8 माह की मासूम सहित आज 10 पॉजिटिव, दस ही मरीज हुए ठीक
Last Updated on June 5, 2020 by
शिमला/कुल्लू। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 10 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा (Kangra) जिला में तीन, हमीरपुर में दो, बिलासपुर, कुल्लू (Kullu), शिमला, चंबा (Chamba) और ऊना जिला में एक-एक मामला सामने आया है। कुल्लू जिले में निरमंड क्षेत्र की आठ महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची के 65 वर्षीय दादा पहले से ही पॉजिटिव है। दादा कुल्लू स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। मासूम अपने परिवार के साथ 19 मई को दिल्ली से लौटी थी। बच्ची का परिवार पहले ही क्वारंटाइन हैं। परिवार के अन्य सदस्य नेगेटिव निकले थे। परिवार के 3 छोटे बच्चों में यह 8 माह की मासूम पॉजिटिव पाई गई है, जिससे जिला मुख्यालय कुल्लू में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया जा रहा है। हमीरपुर के सात, कांगड़ा के दो व मंडी (Mandi) का एक कोरोना मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 393 हो गया है। 199 एक्टिव केस हैं। 189 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीते हैं। पांच की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Kangra में बेटे के बाद माता और पिता भी निकले Corona पॉजिटिव, दो मरीज हुए ठीक
किस जिला में कितने एक्टिव केस, कितने हुए ठीक
बिलासपुर जिला में कुल 21 मामलों में 12 एक्टिव केस हैं। नौ लोग ठीक हुए हैं। चंबा में 29 मामलों में 16 एक्टिव मामले हैं। 13 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीते हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में 120 मामले हैं। एक्टिव केस 63 हैं। 56 लोग ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 101 मामलों में 50 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 50 लोग कोरोना से जंग जीते हैं और एक की जान गई है। किन्नौर में दो मामले हैं। कुल्लू में चार में से तीन एक्टिव केस हैं। एक मरीज ठीक हुआ है। लाहुल स्पीति में कोई मामला नहीं है। मंडी में 20 मामले हैं। इनमें अब 9 एक्टिव केस हैं। नौ मरीज ठीक हुए हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें सरकाघाट का युवक व रत्ती की एक महिला शामिल है। शिमला (Shimla) में 12 मामले हुए हैं। इसमें 3 एक्टिव केस हैं। आठ लोग ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। हमीरपुर की महिला ने शिमला आईजीएमसी (IGMC) में दम तोड़ा था। सिरमौर में 11 मामलों में 8 एक्टिव केस हैं। तीन मरीज ठीक हुए हैं। सोलन (Solan) में 32 मामले हैं। इसमें अभी 17 एक्टिव केस हैं। 11 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, ऊना जिला में अब तक 41 मामले सामने आए हैं। 16 एक्टिव केस हैं। 25 मरीज ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज अब तक 989 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 835 नेगेटिव रहे हैं। 146 की रिपोर्ट का इंतजार है। आठ पॉजिटिव रहे हैं। हमीरपुर के दो पॉजिटिव पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
झंडूता की 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से जुड़ी है ट्रेवल हिस्ट्री
बिलासपुर। जिला में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटी सुन्हाणी क्षेत्र की एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दिल्ली से आई यह युवती गत 10 मई को बिलासपुर पहुंची थी। उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। हालांकि गत 25 मई को आई रिपोर्ट में वह कोरोना नेगेटिव पाई गई थी, लेकिन ऐहतियात के तौर पर नए सिरे से भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। डीसी राजेश्वर गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को कोविड सेंटर में भेज दिया गया है।