-
Advertisement
Corona Update: आज सात नए मामलों के साथ हिमाचल में आंकड़ा पहुंचा 400
Last Updated on June 6, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 400 पहुंच गया है। एक्टिव केस (Active Case) 201 हो गए हैं। साथ ही अब तक 194 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें चार हिमाचल के बाहर चले गए मरीज भी शामिल हैं। हिमाचल में अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। हिमाचलमें आज अब तक सात नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा (Kangra) में चार, हमीरपुर, ऊना (Una) और चंबा (Chamba) में एक एक मामला सामने आया है। ऊना में एक विवाहिता पॉजिटिव आई है, जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। लंबे समय से गांव में ही रह रही थी। सामान्य फ्लू के लक्षण होने पर उसका सैंपल लिया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाई है। चंबा में बद्दी से लौटी सलूणी की महिला पॉजिटिव आई है। वहीं आज पांच मरीज ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर (Hamirpur) के दो, चंबा के दो और ऊना का एक मरीज शामिल है।
यह भी पढ़ें: Kangra में पंडित बाल कृष्ण शर्मा के नाम पर बनेगा निकासी द्वार, House Tax में छूट
822 सैंपल में 649 नेगेटिव
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा जिला में तीन और मामले, सभी दिल्ली रिटर्न
हिमाचल में अब तक 822 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 649 नेगेटिव रहे हैं। 167 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 6 पॉजिटिव मामले आए हैं। एक पॉजिटिव मामला पिछले कल के सैंपल से है। जोकि हमीरपुर जिला का है। हिमाचल (Himachal) में अब तक 44509 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 43942 नेगेटिव पाए हैं। 400 पॉजिटिव रहे हैं। अब तक 45713 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 25346 लोग 28 दिन की निगरानी (Surveillance) अवधि पूरी कर चुके हैं। 20367 अभी निगरानी में हैं।