-
Advertisement
जयराम ठाकुर से PM Modi कल करेंगे कोविड-19 हालातों पर चर्चा, होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल सीएम जयराम ठाकुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से हिमाचल में कोविड 19 के हालातों पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की हिमाचल जनसंवाद रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग ही मात्र एक तकनीक है, जिनसे पूरे विश्व को जोड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग साल में एक बार या दो बार होती है, लेकिन कोविड के चलते अभी कल 6वीं वीडियो कांफ्रेंसिंग पीएम नरेंद्र मोदी के साथ होगी। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोविड के हालातों को लेकर पूरी चर्चा होती है। इसमें निर्णय लिए जाते हैं, जिन्हें बाद में लागू किया जाता है।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी के Family की चारों महिलाएं Corona Positive, ऊना में कुल सात मामले
हिमाचल में संगठन कर रहा सबसे बेहतर काम
उन्होंने कहा कि यही नहीं कोरोना संकट के दौरान हिमाचल के डीसी (DC) व एसपी के साथ भी निरंतर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा होती रही है। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी चर्चाएं हुई हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की हिमाचल जनसंवाद रैली हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी मौजूद थे। 10 जून को शिमला संसदीय क्षेत्र की रैली हुई थी। रैली को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संबोधित किया था। मंडी की 20 जून और हमीरपुर की रैली 25 जून हो होगी। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक हिमाचल के विधानसभा क्षेत्रों में 40 वर्चुअल रैलियां हुई हैं। उन्होंने ही 15 वर्चुअल रैलियों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों से जुड़ने का यह सही माध्यम है। संगठन इस तकनीक का प्रयोग नीचे तक करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में संगठन सबसे बेहतर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: सरकारी विभागों में सेवा दे रहे Taxi चालक घोषित हों Corona योद्धा
जयराम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, दी यह सलाह
कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका काम ही कभी बीजेपी को तो कभी सरकार को गाली देने का हो गया है। कांग्रेस के लोग इस दौर में इतनी सारी बातें कर रहे हैं, वह उन्हें सलाह देना चाहते हैं कि पंजाब व राजस्थान में जाकर हालातों को देखें। पंजाब और राजस्थान के सीएम उनसे संवाद कर रहे हैं। इन राज्यों के अधिकारी हिमाचल के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि आप कैसे स्थिति को संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शूटिंग के लिए अभी इंतजार करना होगा। जब हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामले कम हो जाएंगे तो इस बारे विचार किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

