-
Advertisement
Breaking: कमरे में बंद हुई विपक्ष की आवाज, Mukesh ने किया अपने को Isolate
ऊना। कोविड-19 ( Covid- 19) के प्रकोप के बीच नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने अपने आप को आइसोलेट (Isolate) कर दिया है। मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजाब पुलिस में तैनात एक जवान के संपर्क में आये थे। पंजाब के माहिलपुर में तैनात यह पुलिस कर्मी पंजाब में कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है। यह पुलिस कर्मी अधिकतर घर से ही ड्यूटी के लिए आता जाता है। यह कर्मी मुकेश अग्निहोत्री के संपर्क में आया था, जिसके चलते मुकेश अग्निहोत्री ने अपने आप को आइसोलेट किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया इस संबंध में जानकारी दी है कि जिस दिन उनकी उस पुलिस कर्मी से मुलाकात हुई थी उस दौरान सोशल दूरी बरकरार थी लेकिन नियमों का पालन करते हुए उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के नाते अपनी भूमिका निभाते हुए एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने की आशंका के चलते अपने आप को आइसोलेट किया है। हालांकि सोशल दूरी बरक़रार थी और मैं पूर्ण तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए खुद को आगामी सूचना तक घर पर आइसोलेट कर लिया है।


