-
Advertisement
Himachal में इन सरकारी कर्मचारियों को सस्ता Ration मिलना अब हो जाएगा बंद
शिमला। हिमाचल में टैक्स भरने वाले सरकारी कर्मचारियों (Govt employees) को जल्द ही डिपो से सस्ता राशन (Ration) मिलना बंद होने वाला है। खाद्य आपूर्ति विभाग उन डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों का रिकॉर्ड जुटा रहा है जो टैक्स भरते हैं। इसके बाद व्यवसायियों व दूसरे टैक्स अदा करने वालों का नंबर आएगा। प्रदेश की जयराम सरकार ने फैसला लिया था कि इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले लोगों को अब डिपो (Depot) से सस्ता राशन नहीं मिलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
इसके साथ ही कैबिनेट ने एपीएल कार्डधारकों को दी जाने वाली सब्सिडी को भी आधा कर दिया था। प्रदेशभर में 18.5 लाख राशनकार्ड धारक हैं। इनमें साढ़े पांच लाख राशनकार्ड परिवार बीपीएल (BPL) की श्रेणी में आते हैं। राशनकार्ड धाराकों को आटा, चावल के अलावा तीन दालें, दो लीटर तेल व एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जाता है।


