-
Advertisement
Anurag से जब पूछा कि Corona संकट के बीच क्यों नहीं आए हिमाचल, क्या मिला जवाब- जानिए
हमीरपुर। कोरोना (Corona) संकट के दौरान केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) अपने संसदीय क्षेत्र नहीं आए हैं। हमीरपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग में जब अनुराग ठाकुर से ना आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि दिल्ली रेड जोन में आता है और केस बढ़ रहे हैं। इसलिए कोरोना बीमारी के दौरान हिमाचल में आना नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके कारण हिमाचल में कोई दिक्कत ना आए, इसलिए कोरोना संकट के बीच हिमाचल (Himachal) ना आने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 700 पार, ठीक हुए 423

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे हिमाचल का विकास करवाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए काम किया जा रहा है। रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है और जल्द इस पर काम होगा। हमीरपुर में रेल विस्तार के लिए राज्य सरकार से दोबारा बात की जाएगी। प्रदेश सरकार कितना खर्च वहन कर सकेगी, ताकि जनता को जल्द रेल सुविधा का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा। उसके साथ ही अर्थव्यवस्था (Economy) की जंग भी जीतनी है। भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीन अर्थव्यवस्था में लाकर खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि भारत में आयात में कमी आएगी और आत्मनिर्भर बनने का सपना पूरा होगा।
यह भी पढ़ें: Sunder Nagar के निहरी में पत्थर से फोड़ा व्यक्ति का सिर, IGMC में भर्ती
बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए बीजेपी नेता ऑनलाइन पत्रकार वार्ता कर रहे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


