-
Advertisement
Breaking: हिमाचल में Cabinet की बैठकें हो जाएंगी Paperless, हींग-केसर की खेती के फिरेंगे दिन
शिमला। विधानसभा की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने के बाद अब हिमाचल में कैबिनेट (Cabinet) की बैठकों को भी पेपरलैस बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम जयराम ठाकुर इस दिशा में स्वयं बेहद रूची ले रहे हैं। इसी के चलते कैबिनेट की बैठकों को कम्प्यूटरीकृत करने तथा पेपरलेस (Paperless) बनाने के लिए ई-केबिनेट साॅफ्टवेयर का प्रयोग करने की तैयारी चल रही है। ये बात सीएम जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज वर्ष 2020-21 के लिए बजट आश्वासनों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। हिमाचल देशभर में पहला राज्य रहा है,यहां विधानसभा की कार्यवाही पेपरलैस है। इसे देखने के लिए कई राज्यों की विधानसभा की कमेटियां यहां का दौरा कर चुकी है। कई राज्यों ने हिमाचल माॅडल को अपनाया भी है।
पांगी की ठांगी होगी पंजीकृत

हिमाचल के अधिक ऊंचाई (High altitude) वाले क्षेत्रों में हींग और केसर की खेती के दिन फिरने वाले हैं। इनकी खेती जिला किन्नौर, लाहुल-स्पीति (Lahul-Spiti) और चंबा जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होती है। जयराम सरकार इन क्षेत्रों में किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कृषि से संपन्नता योजना के तहत हींग और केसर की खेती को प्रोत्साहित करेगी।
यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में Principal के रिक्त पदों को भरने की तैयारी, सभी जिलों से मांगा रिकॉर्ड
जय राम ठाकुर ने कहा कि इसी तरह प्रदेश सरकार करसोग के कुलथ, पांगी की ठांगी, चंबा के धातु शिल्प, चंबा की चुख और भरमौर के राजमाह को भौगोलिक संकेतक (Geographical indicator) के रूप में पंजीकृत करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इससे ना केवल क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी, बल्कि उन्हें अपने उत्पादों को बेहतर बाजार भी मिल सकेगा।
100 करोड़ की डीपीआर केंद्र को भेजी

यह भी पढ़ें: हिमाचल में Corona की दवा बनकर तैयार, सीएम जयराम ने बताया बड़ी उपलब्धि
सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 करोड़ रूपए की डीपीआर (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार की अनुमति को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मंडी में शिवधाम विकसित किया जाएगा, इसके अतिरिक्त रिवाल्सर, बाबा नाहर सिंह मंदिर बिलासपुर, कालेश्वर मंदिर डाडा सिब्बा, अवाह देवी मंदिर हमीरपुर, कुल्लू जिला के मणिकर्ण, सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर मंदिरों का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के विभिन्न भागों में पांच नए हेलीपोर्ट निर्मित किए जाएंगे। इस वर्ष के सितम्बर माह तक शिमला में हेलीपोर्ट (Heliport in Shimla) का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags


