-
Advertisement
शांता ने लौटाई Escort सुविधा, उम्र का हवाला देते हुए सीएम Jai Ram को लिखा पत्र
पालमपुर। पूर्व सीएम (Former CM) शांता कुमार ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को लौटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) को एक पत्र (Letter) लिखकर कहा है कि उन्हें बतौर पूर्व सीएम, सरकार ने बहुत सी सुविधाएं दी हैं, इनसे जनहित के सार्वजनिक कार्य करने में बड़ी सुविधा होती रही है। उन सब सुविधाओं के लिए उन्होंने सरकार और सीएम जय राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए लिखा है कि वे चाहते हैं कि यह सुविधा पहली जुलाई, 2020 से ही वापस ले ली जाए।

अब प्रवास लगभग नही करेंगे
बीजेपी नेता शांता (Shanta Kumar) ने कहा कि अब वह सांसद नहीं हैं और सक्रिय राजनीति से भी मुक्त हो गए हैं। आयु का भी तकाजा है, इसलिए वह अब प्रवास लगभग नही करेंगे। ऐसी परिस्थिति में एस्कार्ट सुविधा (Escort facility) की उन्हें कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी गाड़ी तथा चार कर्मचारी बिना काम के यहां होते हैं। लाखों रूपए का यह खर्च उन्हें चुभता रहता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि अब उन्हें यह सुविधा बिलकुल नहीं चाहिए। इसलिए इस सुविधा को जल्द से जल्द वापस करवाने के लिए सरकार अपने स्तर पर निर्देश जारी करे।


