-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में अभी तक सामने आए 13 Positive मामले, कुल आंकड़ा पहुंचा 851
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना (Corona) संक्रमण के 13 नए मामले अभी तक सामने आए हैं। इन में 10 जिला कांगड़ा (Kangra), दो सोलन और एक मामला सिरमौर जिला से सामने आया है। कांगड़ा जिला की बात करें तो यहां से जिल लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई है, वे पालमपुर, नगरोटा बगवां, जयसिंहपुर, जसवां, बाबा बड़ोह और धर्मशाला के रहने वाले हैं। इन सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर (Covid Care center) डाढ और बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 238 हो गई है सक्रिय मामले 102 हैं और 134 ठीक हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: बाहरी राज्यों से सासन गांव पहुंचे लोगों में दो Positive, अन्य खुले में घूम रहे, ग्रामीणों में दहशत

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बन रहा है Corona के इलाज का Injection, अगले माह तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद
उधर सोलन (Solan) जिले के बीबीएन क्षेत्र से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों संक्रमित संत निरंकारी चौकीवाला नालागढ़ में क्वारंटाइन थे। प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटा रहा है। सोलन में संक्रमितों की संख्या 92 पहुंच गई है। इसके साथ ही हिमाचलमें अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 851 हो गया है। सक्रिय मामले 340 हैं, 11 प्रदेश से बाहर चले गए हैं। 491 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जबकि कोरोना संक्रमित सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 17 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें चंबा एक, हमीरपुर दो, कांगड़ा 11, शिमला एक, सोलन एक और ऊना में एक मरीज ठीक हुआ। इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर सात दिन के होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सिरमौर में आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


