-
Advertisement
इंटरनेशनल कोर्ट में China के खिलाफ कोरोना को लेकर Case करने की मांगी परमिशन
धर्मशाला। इंटरनेशनल कोर्ट (International Court) ऑफ जस्टिस नीदरलैंड में भारत (India) की तरफ से चीन के खिलाफ वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covid-19) कोरोना को पूरे विश्व में फैलाने पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके लिए बौद्ध नगरी धर्मशाला के अधिवक्ता विश्व चक्षु ने केस करने के लिए कोर्ट में परमिशन को अप्लाई कर दिया है। धर्मशाला (Dharamshala) के अधिवक्ता विश्व चक्षु ने नीदरलैंड कोर्ट ऑफ जस्टिस के समक्ष मामला उठाया है। कोविड-19 ने पूरे विश्व में तबाही व त्रासदी मचाई हुई है। इतना ही नहीं देश भर में भी कोरोना के कारण बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसी विषय को देखते हुए धर्मशाला के एडवोकेट विश्व चक्षु ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चाईना के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
यह भी पढ़ें: Himachal में सात लोग Corona positive, बीएसएफ व Army के 3 जवान भी शामिल
चक्षु ने इंटरनेशनल कोर्ट को भेजे गए अपने पत्र में लिखा है कि चाईना ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरे विश्व को खतरे में डाल दिया। अब तक कोरोना महामारी के कारण लगभग एक करोड़ से अधिक संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही पांच लाख से अधिक मौतें भी इस वायरस के कारण हो चुकी हैं। जिससे विश्व व देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से डगमगा गई है। ऐसे हालात में बेरोजगारी, उद्योग, एजुकेशन, भूखमरी और तनाव सहित अन्य परेशानियां देश को झेलनी पड़ रही हैं। उधर, एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि इन सभी विषयों के लिए चाईना (China) जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट में चाईना के खिलाफ केस करने की परशिमन मांगी है, और अगर अनुमति देते हैं, तो भारत की तरफ से उनके खिलाफ केस दर्ज करूंगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


