-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा में सात और आठ साल के दो बच्चे पॉजिटिव
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में सात और आठ साल के दो मासूम कोरोना (Corona) पॉजिटिव निकले हैं। यह गांव व तहसील रक्कड़ के रहने वाले हैं। इसमें एक पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति का बेटा है और दूसरा भी परिवारिक सदस्य है। पॉजिटिव व्यक्ति एमएच योल में हैं। दोनों बच्चों को भी एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: एचआरटीसी के चंबा डिपो में गोलमाल की जांच के बीच Cashier हुआ लापता
इन दो मामलों के साथ कांगड़ा (Kangra) जिला में कुल आंकड़ा 270 हो गया है। अभी 115 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 153 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 944 हो गए हैं। अभी 366 एक्टिव केस हैं और 562 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 7 की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक दो कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुए हैं। यह चंबा जिला के हैं। अब तक उक्त दो ही मामले सामने आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


