-
Advertisement
Corona Breaking : दिल्ली से लौटा सिरमौर का युवक Corona Positive, दो बार नेगेटिव आई थी रिपोर्ट
नाहन। सिरमौर जिला में कोरोना का एक और मामला साने आया है। पांवटा साहिब में 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त संक्रमित 16 जून को दिल्ली (Delhi) से पांवटा पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल आया था। पांवटा पहुंचने पर उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। दो बार उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद 29 जून को फिर से रिपोर्ट भेजी गई। बुधवार को लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित व्यक्ति को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। बीएमओ राजपुर डॉ अजय देओल ने पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: सुकेती खड्ड किनारे हुआ Corona Infected महिला का अंतिम संस्कार, दामाद ने दी मुखाग्नि
इसी के साथ हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 954 पहुंच गया है। अभी 358 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 579 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आठ की मृत्यु हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


