-
Advertisement
Himachal में कोरोना से 9 वीं Death, हमीरपुर के बुजुर्ग ने नेरचौक में तोड़ा दम
हमीरपुर/नेरचौक । हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस ( coronavirus) से 9 वीं मौत( Death) हुई है। हमीरपुर ( Hamirpur) जिला के 70 साल के बुजुर्ग ने देर रात मंडी ( Mandi) के नेरचौक कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। 70 वर्षीय सुजानपुर का पुहार निवासी बुजुर्ग मधुमेह और किडनी के रोग से पीड़ित था।
ये भी पढ़ेः Corona Update: डीएसपी के ड्राइवर सहित हिमाचल में आज 19 पॉजिटिव, 39 लोग हुए ठीक
बुजुर्ग को कोविड केयर सेंटर भोटा से गत 28 जून को नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया था। देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन आधी रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। कोविड अस्पताल नेरचौक के नोडल अधिकारी डॉ जीवानंद चौहान ने बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1033 पहुंच गया है और अभी तक 339 मामले एक्टिव है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए थे और 39 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। अब तक 675 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें चार हिमाचल के बाहर जाकर इलाज करवा कर ठीक हो चुके लोग भी शामिल हैं, जोकि सोलन जिला के खाते में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


