-
Advertisement
Himachal के जवान की कोलकाता में कोरोना से मौत, अगले वर्ष होना था सेवानिवृत्त
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना (Una) जिला के एक जवान की कोरोना महामारी से कोलकाता (Kolkata) में मौत हो गई है। जवान कोलकाता में कार्यरत था। जवान की मौत (Death) से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान जिला ऊना की बटूही पंचायत के गांव भलोह का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने के कारण जवान की पार्थिव देह को भी गांव में नहीं लाया जा सका है। दिवंगत जवान के बुजुर्ग माता-पिता बेटे की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। मृतक जवान की पत्नी और बेटा अंतिम विदाई के लिए कोलकाता रवाना हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना राहत: Himachal में अब तक दो ही मामले, चार जिलों में 19 जीते जंग

जानकारी देते हुए जवान के पिता पूर्व सैनिक अवतार सिंह और माता शीशो देवी ने बताया कि उनके 42 वर्षीय बेटे सोहन सिंह की अगले वर्ष सेवानिवृत्ति थी। वह आर्मी पोस्टल सर्विसेस में नाइक पद पर तैनात था तथा ड्यूटी के दौरान ही उसका निधन हो गया। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) आई थी। अवतार सिंह के मुताबिक बेटे की सेवानिवृत्ति के बाद गांव भलोह में ही बच्चों सहित बसने का फैसला किया था। पुत्रवधू, पोता व पोती झलेड़ा में रहते हैं। पोती 12वीं और पोता 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उनका छोटा बेटा परिवार सहित कनाडा में रहता है जबकि बड़ा बेटा सेना में कार्यरत था। मां का कहना है कि बेटे की सेवानिवृत्ति पर समारोह की प्लानिंग हो रही थीए लेकिनए उन्हें दुखद खबर मिली है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


