-
Advertisement
Himachal के दरवाजे आज से Tourists के लिए खुले, ये हैं नियम-शर्तें
शिमला। कोविड-19 ( COVID-19)का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है,बावजूद इसके पहाड़ों के दीदार को हिमाचल (Himachal) के दरवाजे पर्यटकों ( Tourists) के लिए खोल दिए गए हैं। यानी आज से पर्यटक बिना ई- पास( E-Pass) के प्रवेश कर सकेंगे। शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाहरी राज्यों से हिमाचल में आने वाले पर्यटकों को 48 घंटे पहले पंजीकरण करवाने और 72 घंटे पहले की निगेटिव कोरोना रिपोर्ट( Negative Corona Report) के आधार पर प्रवेश देने का फैसला लिया था। शुक्रवार शाम या शनिवार को पंजीकरण ( Registration) करवाने वाले सैलानियों के 48 घंटे आज पूरे हो जाएंगे। ऐसे में माना जा सकता है कि प्रदेश में पर्यटकों की आज से आवाजाही शुरू हो जाएगी। पर्यटकों की जांच के लिए सभी बॉर्डर एरिया पर संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः पर्यटकों को Covid-19 टेस्ट की शर्त से मिल सकती है छूट

ई पास पोर्टल पर सैलानियों का पंजीकरण होने के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारी प्रदेश में इनकी लगातार मॉनीटरिंग भी करेंगे। पर्यटकों को कम से कम पांच दिन की बुकिंग करवाने की शर्त रखी गई है। रेस्तरां और ढाबों में 60 फीसदी आक्यूपेंसी ही आने वाले दिनों में जारी रहने की बात कही गई है। आने वाले दिनों में पर्यटन विभाग ही कोई बदलाव करने के लिए अधिकृत होगा। अलग बात है कि प्रदेश के होटल मालिक अभी इसके लिए तैयार नहीं है, सरकार ने निजी होटलियर्स से चर्चा और उन्हें विश्वास में लेने के बाद नई गाइडलाइन जारी की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


