-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Solan में बाप के बाद बेटा भी संक्रमित, ऊना में SBI कर्मी पॉजिटिव
Last Updated on July 6, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 26 लोग ठीक हुए हैं। सोलन (Solan) में तीन, कांगड़ा और हमीरपुर में दो-दो, बिलासपुर और ऊना (Una) में एक-एक मामला सामने आया है। कांगड़ा के 11, हमीरपुर के 9, बिलासपुर और ऊना के दो दो, चंबा व मंडी का एक-एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में अब कुल आंकड़ा 1077 हो गया है। अभी 303 एक्टिव केस हैं। अब तक 754 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में नौ की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 845 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 838 नेगेटिव रहे हैं। पांच की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में दो ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: Corona को लेकर Kangra के लिए राहत की बात, जानने को पढ़ें खबर
सोलन में तीन मामले, ऊना में एक
सोलन में धमेहर का युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति का बेटा है। इसके अलावा दो दिल्ली से लौटे व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। यह आईपीएच रेस्ट हाउस अर्की में क्वारंटाइन में थे। ऊना में कोविड जांच को भेजे गए सैंपल में से 1 पॉजिटिव मामला सामने आया है। वहीं चार संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से एक पॉजिटिव, 2 नेगेटिव व एक सैंपल रिपीट किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति ऊना उपमंडल के गांव भटोली का रहने वाला है, यह एसबीआई (SBI) मैहतपुर शाखा में कार्यरत है। इसमें फ्लू के लक्षणों के चलते सैंपल लिया गया था।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में बड़सर से Corona के दो और मामले, दिल्ली-नोएडा से लौटे थे दोनों
कांगड़ा जिला में दो नए मामले, 11 लोग हुए ठीक
कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें तहसील नूरपुर के गांव कुल्हान का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति मुज्जफर पुर से लौटा है और क्लर्क है। व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, तहसील जयसिंहपुर के लाहड़ की 27 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई है। युवती 25 जून को मुंबई से लौटी है। युवती को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) को लेकर अभी तक राहत भरी खबर है। कांगड़ा में आज अब तक कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, 11 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। इनमें रछयालू का 35 वर्षीय युवक, चौगान का 23 वर्षीय युवक, गुमाला की 30 वर्षीय महिला और उसकी दो साल की बच्ची तथा पाईसा (Paisa) की 42 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा डाढ़ की 26 साल की युवती, बड़ोह की 16 साल लड़की, मैला की 45 वर्षीय महिला और उसकी 24 वर्षीय बेटी भी कोरोना से जंग जीत चुकी हैं। उक्त सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) में भर्ती थे।नड़ोली का 59 वर्षीय व्यक्ति व टकोली घिरथां का 68 वर्षीय बुजुर्ग भी ठीक हुआ है। यह दोनों जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती थे। आज ठीक हुए 11 लोगों को घर भेजा जा रहा है। यह सभी अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: एक क्लर्क सहित हिमाचल में आज 5 पॉजिटिव, 22 हुए ठीक
मंडी में अबू धाबी से लौटा युवक निकला पॉजिटिव
मंडी जिला में नगर परिषद सुंदरनगर का रोपा निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 29 जून को अबू धाबी से आया है। सुंदरनगर शहर के एक होटल में क्वारंटाइन था। वहीं पर युवक के सैंपल लिए गए थे। आज सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। युवक को कोविड केयर सेंटर ढांगसी धार शिफ्ट किया गया है। हमीरपुर जिला( Hamirpur District) में कोरोना ( Corona)के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले बड़सर उपमंडल के हैं। इन में से एक नोएडा( Noida) तो दूसरा दिल्ली( Delhi)से वापस आया था। आज बड़सर का रहने वाला 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) पाया गया है। यह युवक डुंगरी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन ( Institutional Quarantine) था । इसके अलावा बड़सर का ही 53 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटा यह व्यक्ति दियोटसिद्ध में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था।