-
Advertisement
Medical College Nahan की महिला डॉक्टर चंडीगढ़ में Corona positive
Last Updated on July 7, 2020 by
नाहन। मेडिकल कॉलेज नाहन के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में तैनात महिला डॉक्टर चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाई गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर शनिवार को छुट्टी लेकर अपने घर चंडीगढ़ गई थी। इसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिली। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर के पति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह चंडीगढ़ (Chandigarh) के 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः Solan में बाप के बाद बेटा भी संक्रमित, ऊना में SBI कर्मी पॉजिटिव
नाहन कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में करीब नौ प्रोफेसर हैं। महिला डॉक्टर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा कांटेक्ट हिस्ट्री (Contact history) ट्रेस करने में जुटा है। वहीं, पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, मेडिकल कॉलेज के एमएस डा. अजय शर्मा ने महिला डॉक्टर के चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में तैनात है, जो छुट्टी लेकर घर गई थी। कॉलेज प्रशासन कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। इस डिपार्टमेंट के सभी चिकित्सकों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…