-
Advertisement
हिमाचल में Bus किराए को लेकर क्या है सच जानिए Transport Minister की जुबानी, यहां करें क्लिक
शिमला। कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बीच हिमाचल प्रदेश में बस किराया (Bus fare) बढ़ाया जाने को लेकर बहुत बढ़ा कंफ्यूजन शनिवार को पैदा हो गया, हालांकि सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन इस बाबत जारी नहीं हुई थी। फिर भी इस तरह के कंफ्यूजन ने पूरे हिमाचल को घुमाकर रख दिया। मामले की गंभीरता को भांपते हुए हिमाचल के परिवहन मंत्री (Transport Minister) गोविंद ठाकुर (Govind Thakur) अंततः कैमरे पर आए और इस पूरे मामले की सच्चाई को सामने रखा। गोविंद का कहना है कि कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में बहुत सारी चर्चाएं औपचारिक व अनौपचारिक होती हैं, लेकिन बस किराया बढ़ाए जाने को लेकर कोई फाइनल निर्णय नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बढ़ सकता है Bus किराया 25 फीसदी , अगली कैबिनेट में जाएगा मामला

उनका कहना है कि हां व्यक्तिगत तौर पर चर्चा हुई है, उसमें और भी बहुत सारे विषय रहे हैं, लेकिन बस किराए में बढ़ौतरी जैसा निर्णय कतई नहीं हुआ है। याद रहे कि इस तरह की बात सामने आने के बाद कि हिमाचल (Himachal) में बस किराए में 25 फीसदी बढ़ौतरी हो गई है, बहुत बडा कंफ्यूजन (Confusion) पैदा हो गया था, लेकिन गोविंद ठाकुर का कहना है कि इस बारे में अभी बहुत सारे सुझाव आ रहे हैं, उन पर गौर फरमाया जा रहा है। कोरोना काल में बहुत सारी बातों को ध्यान में रखना होगा। यानी हिमाचल में बस किराए बढ़ाने बाबत अभी तक किसी तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। याद रहे कि निजी बस ऑपरेटर (Private bus operator) पिछले कई दिनों से बसों का किराया 50 फीसदी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार कोरोना काल के चलते अभी इस बाबत किसी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच पा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags


