-
Advertisement
अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या भी पाई गईं Covid-19 पॉज़िटिव
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव (Corona Positive) आया है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। दोनों का इलाज इस समय अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है। बताया गया है कि दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण थे। अभी उनकी हालत स्थिर है। इस सब के बीच ऐश्वर्या और आराध्या का भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाना फैन्स और बच्चन परिवार के लिए परेशानी की बात है।
यह भी पढ़ें: Big B और उनके बेटे अभिषेक Corona Positive : हालत स्थिर, आइसोलेशन वार्ड में इलाज जारी
बतौर रिपोर्ट्स, घर के अन्य सदस्यों और जया बच्चन का टेस्ट अभी तक नेगेटिव ही आया है। इससे पहले ऐश्वर्या और आराध्या का एंटिजन टेस्ट नेगेटिव आया था लेकिन अब उनका स्वैब टेस्ट पॉजिटिव आया है। महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेस टोपे ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया- ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं। श्रीमती जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम दुआ करते हैं कि बच्चन परिवार जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि क्या ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारनटीन किया जाएगा या फिर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।
फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ी कोरोना की पैठ
बता दें कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले बॉलीवुड सितारों और उनके करीबियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को ट्विटर पर बताया कि उनकी मां कोविड-19 से संक्रमित निकली हैं जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल अनुपम, ‘मेरा भाई, भाभी और भतीजी भी हल्के पॉज़िटिव हैं। मैंने भी अपना टेस्ट कराया था, मैं नेगेटिव हूं।’ अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी। इसके अलावा एक्ट्रेस रेखा के सुरक्षा गार्ड का COVID -19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। इसके बाद मुंबई में उनके बंगले को बीएमसी ने सील कर दिया है। वहीं कंगना रनौत और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘उंगली’ और बंगाली फिल्म ‘हर हर ब्योमकेश’ में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस रेचल वाइट ने ट्वीट करके अपना कोरोना वायरस टेस्ट पॉज़िटिव आने की जानकारी दी है।
