-
Advertisement
Full and Final Lunch: वीरभद्र के हॉली लॉज से Seniors का किनारा,दूसरी पांत वालों का सहारा
लेखराज धरटा/ शिमला। हिमाचल कांग्रेस की सियासी खिचड़ी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉली लॉज (Holy Lodge)में संडे के दिन पकी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अधिकतर वरिष्ठ नेताओं ने किनारा कर लिया, जबकि दूसरी पांत वाले ही ज्यादा चेहरे दिखे। अगर मुकेश अग्निहोत्री व विद्या स्टोक्स को छोड़ दें तो लंच में शामिल बाकी सभी वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh)के पुराने समर्थक-साथी रहे हैं। कुछ दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह के शिमला स्थित घर पर एक लंच डिप्लोमैसी हुई थी जिसमें सात नेताओं ने भाग लिया था और उसके बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के खिलाफ हाईकमान को शिकायत भी की थी। उस लंच डिप्लोमैसी में शामिल सातों नेताओं ने वीरभद्र सिंह के लंच से किनारा किया है। ठाकुर कौल सिंह (Thakur Kaul Singh)के घर पर हुए लंच में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल, सोहन लाल ठाकुर और सुधीर शर्मा शामिल थे जो वीरभद्र सिंह के लंच में शामिल नहीं हुए।
ये भी पढ़ेः वीरभद्र के हॉली लॉज की चढ़ाई नहीं चढ़ पाए Kaul-Sukhu- बाली, देखें तस्वीरें

इसके अलावा आशा कुमारी, जीएस बाली, रामलाल ठाकुर (Ram Lal Thakur) सरीखे नेता भी वीरभद्र सिंह के आवास पर लंच में नहीं आए। कुछ विधायक भी अनुपस्थित रहे हैं जिनमें धनी राम शांडिल, सुजान सिंह पठानिया, आशीष बुटेल, सतपाल रायजादा, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष विपल्व ठाकुर (Viplove Thakur) और पूर्व केंद्रीय मंत्री चंदेश कुमारी ने भी आना ठीक नहीं समझा। इसके क्या कारण रहे होंगे ये कहा नहीं जा सकता,लेकिन कहीं ना कहीं इसके पीछे सियासी गुटबाजी भी देखी जा रही है। दूसरी तरफ लंच में जहां प्रदेश के सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई वहीं,कांग्रेस को एकजुट कर 2022 में सत्ता में लाने के लिए मंथन भी हुआ।
ये भी पढ़ेः विक्रमादित्य बार-बार जोर देकर बोले, लंच Political नहीं-पारिवारिक मिलन है

वीरभद्र सिंह ने सभी नेताओं को आगे बढ़ने का मंत्र दिया। लंच में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के अलावा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, राजेंद्र राणा ,मोहन लाल बरागटा, कुलदीप पठानिया ,पवन काजल ,नंद लाल, जगत सिंह नेगी ,हरीश जनारथा ,लखविंदर राणा ,ठाकुर सिंह भरमौरी, चन्द्र कुमार, विनय कुमार, केवल सिंह पठानिया, चेतराम मंडी,पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा,प्रकाश चौधरी, जगजीवन पाल,संजय रत्न,गंगू राम मुसाफिर,संजय रतन, इंद्र दत लखनपाल,अजय बहादुर ,सुंदर सिंह ठाकुर,अनिरुद्ध सिंह, विनय कुमार, हरीश जनारथा,आदित्य विक्रम और यशवंत छाजटा शामिल थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


