-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में चार ITBP जवानों और SBI महिला कर्मी सहित 31 पॉजिटिव
Last Updated on July 13, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज अब तक चार आईटीबीपी (ITBP) जवानों और एसबीआई महिला कर्मी सहित 31 कोरोना (Corona) पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें सोलन (Solan) में 10, कांगड़ा (Kangra) में 6, शिमला (Shimla) के रामपुर सराहन में चार आईटीबीपी जवान, सिरमौर में चार, ऊना में तीन, चंबा में दो और मंडी और बिलासपुर में एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, आज 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, इन मामलों के साथ हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 1213 पहुंच गया है। अभी 273 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 920 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 1948 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1641 नेगेटिव रहे हैं। 289 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 18 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। सोलन में 10, कांगड़ा में कोरोना के 6 मरीजों समेत हिमाचल में रविवार को 31 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें रामपुर के सराहन में आईटीबीपी के चार जवान, सिरमौर (Sirmaur) में 4, ऊना (Una) में 3, चंबा (Chamba) में 2 और मंडी-बिलासपुर में 1-1 मरीज शामिल है।
यह भी पढ़ें: Mandi में गुरुग्राम से लौटी युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, ऊना में Migrate मरीजों ने बढ़ाई चिंता
ऊना में कोविड जांच रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव मामले आए हैं, जबकि चार संक्रमितों की फॉलोअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।पहला पॉजिटिव मामला उपमंडल बंगाणा के गांव तरखानका मलांगड़ का है। 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। यह नासिक महाराष्ट्र से लौटा है और घर में क्वारंटाइन है। दूसरा पॉजिटिव उपमंडल ऊना के गांव मलाहत का है। दिल्ली से लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसे संस्थागत क्वारंटाइन किया था। 47 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। एसबीआई (SBI) मैहतपुर बैंक की कर्मी है और सनोली उपमंडल ऊना को रहने वाली है। यह पहले ही संक्रमित बैंक कर्मी के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है।
जिला सिरमौर में दंपति सहित चार कोरोना पॉजिटिव
नाहन। जिला सिरमौर में आज तीन नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि एक रिपीट सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जिला में रविवार को कुल 238 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें 230 नए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 4 रिजेक्टेड हुए। जबकि 3 नए सैंपल पॉजिटिव और एक रिपीट सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 3 नए पॉजिटिव मामलों में पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के वार्ड नंबर 5 की 26 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय पुरुष (दंपत्ति) व वैली आयरन कंपनी साहिब का 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जबकि रिपीट सैंपल में शिलाई के 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने चार मामले पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है। सोलन में एक 12 साल की लड़की पॉजिटिव आई है। लड़की के पिता पॉजिटिव आए हैं व कोविड अस्पताल (Covid Hospital) में भर्ती हैं। पिता के संपर्क में आकर लड़की संक्रमित पाई गई है। मुरादाबाद से लौटे 28 व 26 वर्षीय दो युवक, बिहार से लौटे 27, 24 और 18 वर्षीय तीन युवक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। मुरादाबाद से आया 12 साल का लड़का भी पॉजिटिव पाया गया है। अन्य दो 27 और 35 साल के युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। लड़की को छोड़कर बाकी फैक्ट्री और कंपनियों में काम करने वाले हैं।
कांगड़ा में 6 आए पॉजिटिव, दो की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं
कांगड़ा (Kangra) में तहसील शाहपुर छतड़ी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ढन जवाली की 13 वर्षीय लड़की भी संक्रमित आई है। यह कोरोना पॉजिटिव अपने पिता के प्राइमरी संपर्क से है। घाड़ हरसर का 6 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी अपने पिता से संक्रमित हुआ है। डगोह जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह 9 जुलाई को दिल्ली से लौटी हैं और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन थीं। बाग नजदीक बासा वजीरा का 53 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह उत्तर प्रदेश से आया है। इनमें से एक को धर्मशाला और पांच को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में एक और Positive मामला, मुंबई से लौटी युवती निकली संक्रमित
कांगड़ा जिला में ये हुए ठीक
इसके अलावा तहसील जवाली के खैरियां का 33 वर्षीय युवक, देहरी जवाली का 21 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। यह दोनों एमएच पठानकोट में थे। इसके अलावा नूरपुर के बासा लोकवां की 33 वर्षीय महिला, तहसील फतेहपुर के गांव झरोली का 36 वर्षीय युवक, बसनूर के गांव गोजू का 42 वर्षीय व्यक्ति, सनोट तहसील देहरा की 22 वर्षीय युवती, रेहलू शाहपुर की 26 वर्षीय युवती भी कोरोना से जंग जीत चुकी है। यह पांच कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती थे। इसके अलावा लंबागांव की 11 वर्षीय लड़की, बंडी भवारना का 32 वर्षीय युवक, गोवाल बैजनाथ का 57 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के गांव नागन की 36 वर्षीय महिला और उसका 8 साल का बेटा भी ठीक हो गए हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में थे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) ने पुष्टि करते हुए बताया कि ठीक हुए लोगों को घर भेजा रहा है। यह अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।