-
Advertisement
पर्यटकों के आगमन पर Congress का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, Rathore सहित दस के खिलाफ FIR
शिमला। कांग्रेस (Congress) ने प्रदेश की जयराम सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तत्काल पर्यटकों (Tourist) के हिमाचल आने पर रोक नहीं लगाई तो प्रदेश भर में पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस के तत्वावधान में पार्टी नेताओं ने सचिवालय (Secretariat) के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने इस विषय पर डीसी शिमला अमित कश्यप को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कांग्रेस नेताओं ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार से बाहरी राज्यों के लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में Congress के खिलाफ बड़ा मुद्दा तैयार, बस Corona समाप्ति का इंतजार

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जयराम सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पर्यटकों के हिमाचल में आने पर रोक नहीं लगाई तो प्रदेश भर में पार्टी विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहेगी। पुलिस ने इस दौरान दस के करीब कांग्रेसियों के खिलाफ केस (FIR) दर्ज किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने भी संबोधित किया। उन्होंने कोरोना काल (Corona Period)के दौरान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राठौर ने कहा कि कोरोना योद्वाओं के साथ कांग्रेस शुरू से ही खड़ी रही है,जबकि प्रदेश सरकार उन्हें बेसिक सुविधाएं तक नहीं दे पाई है। हालांकि,कांग्रेसियों के रूख को देखते सचिवालय की तरफ जाने वाले गेट बंद कर दिए गए थे,लेकिन कांग्रेसियों के प्रदर्शन (Protest) के चलते आधे घंटे तक यातायात जाम रहा,इसके चलते पुलिस ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित करीब दस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


