-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में अब तक 18 और 12 का आंकड़ा, कुल मामले 1309 पहुंचे
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Coraona) के 18 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 12 लोग ठीक हुए हैं। चंबा (Chamba) में सात, सोलन (Solan) और ऊना में तीन-तीन, कांगड़ा व शिमला (Shimla) में दो-दो और किन्नौर में एक मामला सामने आया है। कांगड़ा के सात और सोलन के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1309 हो गया है। अभी 346 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 943 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 2327 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1786 नेगेटिव रहे हैं। 535 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में छह पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 103521 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 101677 नेगेटिव आए हैं। वहीं, 64359 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें से 43873 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 20486 अभी निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Solan के 21 मामलों सहित आज 30 मामले, 11 जीते जंग

ऊना में महाराष्ट्र और गुजरात से लौटे तीन युवक पॉजिटिव
ऊना में 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं,जबकि 2 संक्रमितों के फॉलोअप में से एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव पाया गया है। गगरेट उपमंडल के अमलैहड़ का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटा था और संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में है। गगरेट उपमंडल के बेहड़ पतेहड़ का 27 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। यह भी महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटा था। यह भी संस्थागत क्वारंटाइन में है। गगरेट उपमंडल के गांव मावा सिंधिया में नवागांव गुजरात से लौटा 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह भी संस्थागत क्वारंटाइन है। सोलन में तीन नए मामले आए हैं। इसमें से एक पुलिस लाइन और दो बद्दी क्षेत्र से हैं।

शिमला में से व्यापारी सहित दो संक्रमित
शिमला शहर में दो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। कश्मीर से 3 लोगों के साथ लौटा 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अन्य दो लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह व्यक्ति 5 जुलाई को शिमला पहुंचा था और बालूगंज जामा मस्जिद के पास अपने घर पर होम क्वारंटाइन किया गया था, जबकि दूसरा सेब व्यापारी है और 5 जुलाई को ही शिमला आया था। इसकी उम्र 42 साल है और शिमला में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। कांगड़ा जिला में छतरी का 23 वर्षीय युवक और 70 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। यह दोनों पहले से कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क वाले हैं। युवक को कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) और बुजुर्ग को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। लेहरी कोटलू की 38 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय व्यक्ति, मोलग जयसिंहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, धमेड़ का 39 वर्षीय व्यक्ति, मझेहरा का 34 वर्षीय युवक, भागसू मैक्लोडगंज की 26 वर्षीय युवती व पपलोथर का 29 वर्षीय युवक ठीक हुए हैं। पहले तीन कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थे। बाकी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेजा रहा है। अगले सात दिन यह होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।

वहीं, सुबह चंबा जिला से 7 नए मामले आए थे। केरल से लौटे आईटीबीपी के तीन जवानों सहित उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इनमें समोट के 31 वर्षीय जवान की 28 वर्षीय पत्नी और पांच व तीन साल के दो बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। इसी तरह भटियात के भराड़ी का 27 वर्षीय जवान, समोट के गरनोटा का 28 वर्षीय आईटीबीपी जवान (ITBP Jawan) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, रुड़की से लौटा डलहौजी के कंडेई का रहने वाला 26 वर्षीय सेना का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


