-
Advertisement
Corona को भगाने के लिए शिमला में 55 लाख गायत्री मंत्र का जाप, CM Jai Ram भी पहुंचे
शिमला। कोरोना महामारी को विश्व से भगाने के लिए राजधानी शिमला में 55 लाख गायत्री मंत्र का जाप किया गया। बीजेपी महिला मोर्चा ने शिमला लिफ्ट के समीप हवन आयोजित कर गायत्री जाप पूरा होने पर 24 हवन कुंड बनाकर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) , शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी समेत मोर्चा की 90 महिलाओं ने पूर्णाहुति डाली। हवन के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। सावन के पवित्र महीने में हवन आयोजन किया गया ताकि कोरोना महामारी से दुनिया को मुक्ति मिल सके।
ये भी पढ़ें – हिमाचल में Corona की दवा बनकर तैयार, सीएम जयराम ने बताया बड़ी उपलब्धि

इस अवसर पर सीएम जयराम ने कहा कि हिन्दू धर्म मे गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) जाप का विशेष लाभ बताया गया है। गायत्री मंत्र जाप से शारीरिक विकार खत्म होते हैं इसलिए इस तरह के हवन से कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों को लाभ हो सकता है। प्रदेश भर में इस तरह के गायत्री मंत्र जाप कार्यक्रम का आयोजन 25 जून से शुरू हुआ था जो आज शिमला में संपन्न हुआ है। सीएम जयराम ने कहा कि जब भी कोई संकट आता है तो उस संकट को दूर करने के लिए धार्मिक आय़ोजन किए जाते हैं ताकि व संकट टल जाए। इस समय पूरी दुनिया कोरोना नाम के इस संकट से जूझ रही है। इसलिए गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया गया था। आज 55 लाख गायत्री मंत्र के जाप पूर्ण आहूति थी। इस आयोजन के लिए सभी महिला मोर्चा की सदस्य बधाई की पात्र है। कोरोना के इस काल में मेरी ईश्वर व भगवान से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द पूरी दुनिया इस संकट से बाहर निकले।


