-
Advertisement
हिमाचल के इस शहर में बढ़ा Corona का खतरा, Bazar तीन दिन के लिए बंद
गगरेट। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट (Gagret in Himachal) में एक होटल मालिक व पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित (Corona infected) पाए जाने के बाद बाजार तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया (Bazar closed for three days) है। ऊना में पिछले कल संक्रमित (Corona infected) हुए लोगों में दो पुलिस कर्मी, एक गृह रक्षक, क्वारंटाइन सेंटर होटल का मालिक व 22 वर्षीय युवती शामिल है। इसमें दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटर होटल में थी व गृह रक्षक नंगल जरियाला में डयूटी पर तैनात था। ऐसे में होटल मालिक, दो पुलिस कर्मियों के संपर्क में बहुत सारे स्थानीय लोग आए हैं। वहीं, होटल मालिक के भी संक्रमित होने से पूरे क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: Chamba में Corona के 7 मामले, दिल्ली से लौटे 4 Police Jawan व हेल्थ वर्कऱ भी शामिल

होटल मालिक व होटल के कर्मी गगरेट बाजार से सामान लेकर आते रहते थे, इसलिए गगरेट बाजार के अनेक लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। पुलिस व प्रशासन ने एक प्रारंभिक सूची जो तैयार की है, उसमें 100 के करीब लोग संपर्क में आए बताए जा रहे हैं। इसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बाजार को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। एसडीएम (SDM) गगरेट विनय मोदी के मुताबिक होटल मालिक बाजार में बहुत से लोगों के संपर्क में आया है, इसलिए ही बाजार को तीन दिन के लिए बंद किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


