-
Advertisement
उड़ान-2: सितंबर के बाद Chandigarh To Sanjauli, जुब्बड़हट्टी के चक्कर से मिलेगा छुटकारा
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि सितंबर माह तक संजौली में हेलीपोर्ट (Heliport) का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे चालू कर दिया जाएगा। यह सीएम जयराम ठाकुर ने हेलीपोर्ट साइट के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि एक हेलीपोर्ट की बहुत जरूरत थी। शिमला में बड़ी मुश्किल होती थी। अनाडेल का हेलीपैड आर्मी (Army) के पास लीज पर है। जब किसी प्राइवेट चौपर ने आना हो तो लेडिंग का इश्यू रहता था। इसके चलते संजौली में हेलीपोर्ट बनाने का निर्णय लिया। जिस तरह 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हेलीपोर्ट का कार्य चल रहा है, उससे लगता है कि यह काम सितंबर महीने तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके शुरू हो जाने से उड़ान दो में भी सुविधा मिलेगी। अभी चंडीगढ़ से जुब्बड़हट्टी लैंड किया जाता है। हेलीपोर्ट के पूर्ण होने से उड़ान-2 के तहत जुब्बड़हट्टी के बजाए इस हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की सुविधा प्रदान होगी। जुब्बड़हट्टी के बीस किलोमीटर आने और 20 किलोमीटर ही जाने के चक्करों से निजात मिलेगी। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें: Jai ram Thakur का खुलासा, हिमाचल में इस वर्ष 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट में चौपर लेडिंग की अलग से व्यवस्था होगी। इसमें एक वीआईपी (VIP) लॉज भी होगा। उन्होंने कहा कि मंडी (Mandi) हेलीपोर्ट का टेंडर हो चुका है। रामपुर और बद्दी में हेलीपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। हिमाचल में यह हेलीपोर्ट बनाने की शुरूआत है। कोशिश की जाएगी कि हर जिले में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाए। इसके उपरांत, सीएम ने कालीबाड़ी के समीप बैंटनी कासल का दौरा किया तथा 25.45 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे संरक्षण, मरम्मत तथा पुनर्सुधार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एशियन विकास बैंक (Asian Development Bank) द्वारा पोषित इस परियोजना में तीन खंड ए, बी व सी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि खंड ए में हिमाचली थीम पर आधारित प्राथमिक संग्राहलय होगा, खंड बी में हिमाचली धाम परोसने वाला फूड कोर्ट, हिमाचली कला एवं शिल्प गैलरी होगी, जबकि खंड सी में सामान्य सुविधाएं तथा उपरी मंजिल पर ओपन एयर थियेटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कासल में आयोजित होने वाला लाइट एंड साउंड शो पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण सिद्ध होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


