-
Advertisement
CM Jai Ram ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल (Madhya Pradesh Governor) लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। टंडन बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे व लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन थे। आज सुबह उनका देहांत हो गया। सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। टंडन के निधन पर देशभर के नेता शोक जता रहे हैं।
ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के Governor Lalji Tandon नहीं रहे, UP में तीन दिन का राजकीय शोक
मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री लालजी टंडन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उनका जीवन सदैव जनता की सेवा व संगठन को समर्पित रहा, उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति pic.twitter.com/C6dbPDYIlg— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 21, 2020
हिमाचल बीजेपी के भी कई नेताओं ने टंडन के निधन पर शोक जताया है। सीएम जयराम ने ट्वीट कर लिखा है कि लालजी टंडन (Lalji Tandon) का जीवन सदैव जनता की सेवा व संगठन को समर्पित रहा, उनका निधन हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

