-
Advertisement
Himachal में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जाने आगे कितने दिन खराब रहेगा मौसम
शिमला। प्रदेश में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को येलो अलर्ट (Yellow alert) के बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जमकर बादल बरसे। वहीं रोहतांग सहित कुल्लू और लाहुल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात (Snowfall) भी हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई वर्षा ने लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हुआ है। प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) की खबरें भी सामने आई हैं। लोगों को बारिश (Rain) से फिलहाल निजात मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 27 जुलाई तक प्रदेश के अनेक भागों में बारिश का दौर जारी रहने की बात कही है। 24 और 25 जुलाई को प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: Kullu में बदला मौसम : Rohtang में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी शिमला (Shimla) में सोमवार रात को शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह भी जारी रही। बारिश से मैदानी जिलों के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं जिला में कई स्थानों पर अंधड़ की सूचना भी मिली है। हमीरपुर जिला में बारिश और अंधड़ ने मक्की की फसल तबाह कर दी। वहीं किसानों-बागवानों ने बारिश से खुशी जताई है। बारिश से सेब का आकार अच्छा बनने तथा सेब में रंग भी बेहतर आने की संभावना है। जिला सिरमौर के अधिकांश क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। कई जगह बारिश के बाद मलबा व पत्थर सड़कों पर गिरे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


