-
Advertisement
पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष Suresh Chandel की बिगड़ी तबीयत, PGI में हुआ ऑपरेशन
बिलासपुर। बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेसी सुरेश चंदेल (Suresh Chandel) की तबीयत खराब बताई जा रही है। पूर्व सांसद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई (PGI) रेफर करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि उन्हें पेट में दर्द उठने के बाद जब बेचैनी बढ़ने लगी तो उन्हें रात में ही पीजीआई रेफर कर दिया गया। आज सुबह पीजीआई में उनका ऑपरेशन हो गया है। पारिवारिक सदस्योे के मुताबिक उन्हे अपेंडिक्स की समस्या थी जिसके चलते रात में दिक्कत बढ़ने के बाद उन्हें पीजीआई लाना पड़ा था।
ये भी पढ़ें – Breaking: कोरोना Positive BJP Leader शिमला में कर गया काम, IGMC Principal व 4 सर्जन क्वारंटाइन
चंदेल किसी वक्त बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रहने के साथ-साथ पार्टी का एक बड़ा चेहरा बन गए थे, लेकिन वक्त ने उन्हें राजनीतिक तौर पर हाशिए पर ला दिया। लंबे समय तक बीजेपी में उपेक्षा का शिकार होने के बाद उन्होंने बीते लोकसभा चुनाच से पहले कांग्रेस (Congress) ज्वाइन कर ली थी, लेकिन यहां भी उनकी भूमिका कोई विशेष उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


