-
Advertisement
Covid-19 सैंपल होने के बाद भी कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे पूर्व MLA
नादौन। कोरोना पॉजिटिव पाए गए बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कई लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। साथ ही जिला प्रशासन के समक्ष भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। यह चुनौती अब पूर्व विधायक के संपर्क में आए लोगों की तलाश करना और उनके सैंपल (Sample) लेने की है। बीजेपी के पूर्व विधायक व एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री (HRTC Vice President Vijay Agnihotri) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सैंपल 24 जुलाई को लिए गए थे। पूर्व विधायक सैंपल होने के बाद भी कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे। आज भी पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री कांगू में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने नादौन में लोगों की समस्याओं को भी सुना।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल में BJP के पूर्व विधायक सहित आज 111 पॉजिटिव, 25 हुए ठीक

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः Kangra में एक परिवार के 7 लोग पॉजिटिव, सभी प्राइमरी कांटेक्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कुछ शादी समारोहों में भी शिरकत की है। साथ ही वह निरंतर लोगों से मिल रहे थे। अब सवाल यह उठता है कि अगर पूर्व विधायक में कोरोना जैसे लक्षण थे और उनके सैंपल लिए गए थे तो वह होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) क्यों नहीं हुए। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन पूर्व विधायक को क्वारंटाइन करना भूल गया और उनके घर के बाहर बोर्ड नहीं लगाया या फिर पूर्व विधायक ने कोरोना के लक्षण के आना और सैंपल लेने के हल्के में लिया। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे। इसके चलते उनका सैंपल लिया गया है और वह पॉजिटिव पाया गया है। अब इस गलती का खामियाजा कितने लोगों को भुगतना पड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


