-
Advertisement
हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक कंवर हरि सिंह का निधन,वर्षों तक पत्रकारिता से भी जुड़े रहे
ऊना। हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक कंवर हरि सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन थे। 81कंवर हरि सिंह वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे। 81वर्षीय कंवर हरिसिंह बीते कुछ माह पहले गिर जाने के कारण चोटिल हो गए थे और घर पर ही रिकवर कर रहे थे। पिछले दिनों अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। उनका महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर योगदान रहा साथ ही उन्होंने कई कर्मचारी आंदोलनों की अगुवाई भी की।
ये भी पढ़ेः मंडी में स्टाफ नर्स सहित 11 पॉजिटिव, Chamba में दादी-पोती समेत तीन नए मामले
ऊना में उन्होंने हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय की स्थापना भी की , जिसे प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। यहां पर डॉक्टरों की टीम निरंतर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और उनका उपचार चल रहा था। रविवार को पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर व बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती उनका हाल जानने क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना गए थे। आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन पर हिमाचल अभी अभी के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


