-
Advertisement
बड़ी खबरः TGT Arts व स्टाफ नर्स सहित ये छंटनी परीक्षाएं स्थगित
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC Hamirpur) ने चार पोस्ट कोड की लिखित छंटनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उक्त परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। हालांकि, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक परीक्षाएं स्थगित (Exam Postponed) की गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 11 Post Code की छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

इसमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) (पोस्ट कोड 771), सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर (पोस्ट कोड 768), टीजीटी आर्ट्स (पोस्ट कोड 795) और स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 747) शामिल हैं। इसमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) की परीक्षा हमीरपुर में 8 अगस्त को सुबह के सत्र में और सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर की भी परीक्षा हमीरपुर में आठ अगस्त को शाम के सत्र में होनी थीं। साथ ही टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा जिला मुख्यालयों में 9 अगस्त को सुबह और स्टाफ नर्स (Staff Nurse) की भी 9 अगस्त को शाम के सत्र में होनी थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


