-
Advertisement
Himachal Corona Update : शिमला से 13 नए मामले, कुल्लू-बिलासपुर में एक-एक पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें शिमला से 13, कुल्लू व बिलासपुर से एक-एक कोरोना संक्रमण का मामला पाया गया है। ये सभी मामले बुधवार देर रात के हैं। राजधानी शिमला के जाखू में कोरोना पॉजिटिव आई मां और बेटी के संपर्क में आने के बाद अब बेटा, बहू और पोती भी संक्रमित हो गए हैं। इनके घर की नौकरानी को होम क्वारंटाइन (Home quarantine) किया गया है। इसके अलावा ठियोग में सेब के 2 ठेकेदार जो इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे, पॉजिटिव पाए गए हैं। एक कॉन्टेक्ट केस टूटू व एक छोटा शिमला से है। जिला शिमला के टिक्कर में भी पांच मजदूर संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Covid-19 Update: हिमाचल में संक्रमितों का आंकड़ा 2400 के पार; 98 मरीज हुए ठीक
इसके अलावा कुल्लू और बिलासपुर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 25 जुलाई को श्रीनगर से लौटा निरमंड का रहने वाला एसएसबी का जवान (SSB Jawan) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त जवान होम क्वारंटाइन था। कुल्लू जिले में एक्टिव केसों की संख्या 17 पहुंच गई है, जबकि 17 मरीज ठीक हो गए हैं। बिलासपुर जिले में जम्मू-कश्मीर से लौटा झंडूता का रहने वाला 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

