-
Advertisement
Corona update: हिमाचल में अब तक 11 का आंकड़ा, 39 लोग हुए ठीक- एक्टिव केस 1014
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 11 नए मामले आए हैं। वहीं, 39 कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हुए हैं। शिमला (Shimla) और ऊना में तीन-तीन, बिलासपुर (Bilaspur), कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू (Kullu) व सोलन में एक-एक मामला आया है। सोलन के 23 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। किन्नौर के सात, ऊना के पांच व कांगड़ा के चार लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2414 हो गया है। अभी 1014 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1375 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में मृत्यु का आंकड़ा अभी 12 ही है।

यह भी पढ़ें: Chamba में एक दिन पहले दुल्हन बनी युवती निकली Corona

हिमाचल में आज अब तक 2531 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 117 नेगेटिव रहे हैं। 2414 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव केस नहीं है। पॉजिटिव केस (Positive Case) पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 1 लाख 42 हजार 523 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 1 लाख 37 हजार 079 सैंपल नेगेटिव रहे हैं। 2414 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 3030 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 616 सैंपल पिछले कल के पेंडिंग हैं।
कोरोना मामलों में जिला सोलन हिमाचल में नंबर वन पर है। सोलन में 594 मामले हैं। एक्टिव केस 360 हैं। सिरमौर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। सिरमौर जिला में 305 मामले हैं। अभी 182 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा (Kangra) में 444 कुल मामले हैं व 114 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर की बात करें तो 304 कुल आंकड़ा है और 22 एक्टिव केस हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


