-
Advertisement
आखिर Himachal में कब तक खुलेंगे मंदिरों के द्वार, पढ़े यहां
ऊना। देवभूमि के बड़े मंदिरों ( Temples) में दर्शनों के लिए अभी श्रद्धालुओं को कुछ और समय इंतजार करना होगा। अभी कुछ समय बाद मंदिरों के खोलने पर निर्णय चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा। यह बात ऊना( Una)दौरे पर पहुंचे प्रधान सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधन ओंकार शर्मा ( Onkar Sharma, Principal Secretary Revenue and Disaster Management)ने कही। वहीँ ओंकार शर्मा ने माना कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों( Corona infected patients) के रिकवरी रेट में गिरावट आई है, जिसमें जल्द ही सुधार का प्रयास किया जायेगा। ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मानसून ( Monsoon)का सीजन भी चल रहा है ऐसे में कोरोना से निपटने के साथ-साथ मानसून से होने वाले नुक्सान से बचाव को भी प्रयास किये जा रहे है।
ये भी पढ़ेः चंबा में कोरोना के तीन नए मामले, जिला में Active Case हुए 35

प्रशासनिक अधिकारियों से जिला की फीडबैक ली
प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने अपने ऊना दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से जिला की फीडबैक ली। मीडिया से बातचीत के दौरान ओंकार शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के बीच प्रदेश व प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता रही है और इस कार्य में प्रदेश सफल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 26 सौ के करीब कुल मामले है जिसमें से 1500 के करीब ठीक भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही श्रमिकों, सेना व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के आने के कारण मामले बढ़े हैं। वहीं ओंकार शर्मा ने पिछले कुछ दिनों में रिकवरी रेट में आई गिरावट पर चिंता भी व्यक्ति की है। ओंकार शर्मा ने कहा कि रिकवरी रेट में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। वहीँ प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के बीच अभी भी धार्मिक स्थल बंद है और संक्रमण न फैले, इसको लेकर सतर्कता रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय बाद मंदिरों के खोलने पर निर्णय चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा।

ओंकार शर्मा ने कहा कि मॉनसून को लेकर प्रदेश पूरी तरह से सर्तक है। आपदा प्रबंधन को लेकर पूरे प्रदेश की बैठक की जा चुकी है। इस बार मॉनसून अधिक होने की चेतावनी थी और हमने हर संभव प्रबंध किए हैं, लेकिन राहत की बात है कि फिलहाल जून व जुलाई में औसत से भी बारिश कम हुई है। हम भविष्य के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हर जरूरी कदम सरकार उठाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


