-
Advertisement
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 : फाइनल रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह Topper
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह (Pradeep Singh) ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं। इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चुने गए उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी, 78 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस, 251 उम्मीदवार ओबीसी, 129 एससी और 67 उम्मीदवार एसटी कैटेगरी के शामिल हैं। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के लिए इंटरव्यू 20 जुलाई को शुरू हुए थे। इसका रिजल्ट आज सुबह जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने रोल नंबर के अनुसार अपने यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSC ने 559 पदों के लिए निकाली Vacancy, जानें आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
ये है टॉप 20 की लिस्ट
रैंक नाम
1 प्रदीप सिंह
2 जतिन किशोर
3 प्रतिभा वर्मा
4 हिमांशु जैन
5 जयदेव सी एस
6 विशाखा यादव
7 गणेश कुमार भास्कर
8 अभिषेक सारफ
9 रवि जैन
10 संजिता मोहपात्रा
11 नूपुर गोयल
12 अजय जैन
13 रौनक अग्रवाल
14 अनमोल जैन
15 भौंसले नेहा प्रकाश
16 गुंजन सिंह
17 स्वाति शर्मा
18 लविश ओर्डिया
19 श्रेष्ठा अनुपम
20 नेहा बनर्जी

बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में आईएएस और आईपीएस (IAS and IPS) बनने के लिए उम्मीदवार परीक्षाएं देते हैं। UPSC में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद तीसरा पड़ाव इंटरव्यू का होता है। यूपीएससी की परीक्षा में पास होने पर उम्मीदवारों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) समेत कई सेवाओं में चयन किया जाता है। इस बार कोरोना काल होने के चलते यूपीएससी के कुछ इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे बाद में यूपीएससी ने उन सभी अभ्यर्थियों को कई सुविधाएं दी थीं जो इंटरव्यू में शामिल हुए थे। पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए दिल्ली आने वाले कैंडिडेट्स को आने-जाने का मुआवजा दिया गया था। उन्हें यहां एक ‘शील्ड किट’ दी थी। इस किट में एक फेस मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर की एक बोतल और दस्ताने दिए गए थे। ये सभी इंतजाम कोरोना से बचाव के लिए किए गए थे।
