-
Advertisement
हिमाचलियों तक यूं पहुंचेंगे Amitabh Bachchan, तेंदुलकर-अक्षय कुमार के #Corona जागरुकता संदेश
धर्मशाला। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), सचिन तेंदुलकर और अक्षय कुमार के कोरोना से जुडे जागरुकता संदेश (Awareness messages related to Corona) हिमाचल वासियों तक पहुंचाएं जाएंगे। मकसद यही है कि कोरोना काल में लोग अपने को इस वैश्विक महामारी के साथ जिंदगी की गाड़ी को आगे कैसे लेकर जाएं। इसके लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने खाका तैयार किया है।
.@SrBachchan invites all to participate in the Swachh Sankalp se Swachh Siddhi Essay & Film Competitions. Click now https://t.co/aNQje0xZoK pic.twitter.com/PNuaoLDgzt
— Swachh Bharat Mission – Grameen (@swachhbharat) August 17, 2017
इसी के तहत युवा मंडलों के माध्यम से आम जनता को कोरोना वायरस (#Coronavirus) के बारे में जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसका थीम रहेगा ‘बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार’।
आइये @swachhbharat जन आन्दोलन से जुड़िये. स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धि में भाग लेने के लिए, क्लिक कीजिये: https://t.co/SoYGh0joZy pic.twitter.com/b2QsLUzAIx
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 22, 2017
इस अभियान के तहत डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाएगा। इसी अभियान के तहत अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के जागरुकता संदेश भी लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।
.@akshaykumar स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये देश के नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए। pic.twitter.com/PrLU9WWe2M
— Swachh Bharat Mission – Grameen (@swachhbharat) August 23, 2017

