-
Advertisement
9 सितंबर को #Mumbai आ रही हूं, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले: कंगना का ओपेन चैलेंज
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों फूल फॉर्म में चल रही हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से घेरने के बाद कंगना ने अब अपने विरोधियों को ओपेन चैलेंज दे डाला है। मुंबई (Mumbai) की पीओके से तुलना वाले ट्वीट पर काफी आलोचना का सामना करने के बाद कंगना ने ट्वीट कर बताया है कि वह 9 सितंबर को मुंबई जा रही हैं।
I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le 🙂 https://t.co/9706wS2qEd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, ‘कई लोग मुझे मुंबई वापिस नहीं आने के लिए बोल रहे हैं, तो मैं उनके बता दूं कि मैंने फैसला किया है कि इस हफ्ते 9 सितंबर को मैं मुंबई आ रही हूं। और जब मैं एयरपोर्ट पर पहुंच जाऊंगी, तो टाइम भी बता दूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।’ कंगना ने अपने इस ट्वीट के साथ न्यूट्रल मुस्कान वाली इमोजी भी शेयर की है।
जानें कैसे शुरू हुआ यह पूरा बखेड़ा
आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले कंगना ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया था कि वे बॉलीवुड में ड्रग माफिया को एक्सपोज करने के लिए मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी। उन्हें इसके लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) या केंद्र सरकार की सुरक्षा की जरूरत होगी। उन्होंने इस ट्वीट में बीजेपी विधायक राम कदम को भी टैग किया, उनके इस कदम से शिवसेना और कांग्रेस भड़क गई।
यह भी पढ़ें: #SushantSuicideCase: रिया के घर पर NCB का छापा, भाई शोविक के साथ लेकर गई टीम
कंगना के इस ट्वीट के बाद शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में संजय राउत ने उनके सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कंगना का विश्वासघात शर्मनाक है क्योंकि वे मुंबई में आजीविका चलाने के बावजूद मुंबई पुलिस की आलोचना करती है। राउत ने लिखा, ‘हम उनसे (कंगना) मुंबई नहीं आने का अनुरोध करते हैं। यह मुंबई पुलिस का अपमान है और गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।’
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880
वहीं, संजय राउत का यह लेख सामने आने के बाद कंगना उनपर हमलावर हो गई हैं। कंगना का आरोप है कि शिव सेना लीडर संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न लौटने की धमकी दी है। इस बारे में ट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा कि शिव सेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे कहा है कि मुंबई वापस ना आऊं, मुंबई की गलियों में आजादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फीलिंग क्यों दे रहा है? इस ट्वीट में कंगना द्वारा मुंबई की पीओके से तुलना करने पर कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। जिसके लिए एक्ट्रेस को बीते कल काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। ऐसे में अब कंगना ने अपने विरोधियों को ओपेन चैलेंज देते हुए यह बात साफ कर दी है कि वो पीछे हटने वाली नहीं हैं।

