-
Advertisement
हत्या-लूट समेत करीब 40 मामलों में वांछित मिर्ची गैंग का सरगना बेच रहा था फल, #Mumbai से अरेस्ट
मुंबई। मिर्ची गैंग (Mirchi gang) के 2.5 लाख रुपए के इनामी सरगना आशु जाट (Ashu jat) को पुलिस ने शनिवार को मुंबई (Mumbai) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के लिए आशु जाट बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ था। बतौर खबर, बीजेपी नेता की हत्या के अलावा मर्डर, अपहरण, लूट व चोरी के करीब 40 मामलों में वांछित आशु एनकाउंटर के डर से उत्तर प्रदेश से मुंबई भाग गया था और वहां भेष बदलकर फल-सब्जी बेच रहा था। आशु जाट को हापुड़ पुलिस की एसओजी टीम ने शनिवार को मुम्बई के विलेपार्ले पश्चिमी प्रेमनगर आलुवाडी की ईला मार्केट से गिरफ्तार (Arrested) किया है।
हुलिया बदलकर सब्जियां बेचने का काम करता था
मुंबई के न्यायालय से आशु को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम हापुड़ के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो सोमवार दोपहर तक कड़ी सुरक्षा के बीच आशु जनपद में लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। आशु को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यूपी में हत्याएं करने बाद आशु मुंबई भाग गया था और यहां अपनी पहचान और हुलिया बदलकर उसने फल और सब्जियां बेचने का काम शुरू कर दिया था। आरोपी प्रवीण उर्फ आकाश उर्फ राजेंद्र सिंह के नाम से यहां रह रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली, तो तुरंत एक टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश आशु जाट को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: एक वर्षीय बच्चे ने खेलते समय सांप को मुंह में डाला, काटकर एक हिस्सा निगला; हुआ ये अंजाम
मिर्ची गैंग चलाने वाले आशु सिंह के खिलाफ एक जनवरी 2014 से लेकर अब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुल 19 संगीन मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार गैंगेस्टर ने सबसे ज्यादा करीब 11 आपराधिक वारदात हापुड़ में किए हैं। गौरतलब है कि पुलिस कस्टडी से फरार मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो भी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। बदन सिंह बद्दो के बाद पुलिस ने आशु जाट पर ढाई लाख का इनाम रखा था। जिसके बाद आज पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

