-
Advertisement
Video : कंगना के पोस्टर पर चप्पल बरसा रहीं महिलाएं, Shilpa बोलीं – औरत ही औरत की दुश्मन
मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत (#KanganaRanaut) बॉलीवुड में नेपोटिज्म का विरोध, सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच की मांग और शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के साथ विवाद को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस दिनों उनका शिवसेना नेता संजय राउत के साथ विवाद काफी बढ़ गया है। कंगना की ओर से दिए गए स्टेटमेंट के बाद से कई लोग कंगना के पक्ष में खड़े हैं तो कई उनका विरोध कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CEypXZGAyhK/?utm_source=ig_web_copy_link
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है, जिसमें कुछ औरतें कंगना रनौत का विरोध कर रही हैं। साथ ही इस विरोध प्रदर्शन में पोस्टर पर लगी कंगना की फोटो पर चप्पल मार रही हैं। इस वीडियो को टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी शेयर किया है और कंगना की फोटो को चप्पल मार रही महिलाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है, “औरत ही औरत की दुश्मन होती है। उन्होंने वीडियो कैप्शन में लिखा, ‘औरत ही औरत की दुश्मन। इन महिलाओं को कितने पैसे मिले ये शर्मनाक काम करने के लिए? घर में ये ही महिलाएं अपने पति से मार खाती होंगी, उसी का फ्रस्टेशन इस पोस्टर से निकाल रही हैं।”
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल सरकार ने बढ़ाई कंगना की सुरक्षा; बहन रंगोली ने किया था CM को फोन
शिल्पा शिंदे की इस प्रतिक्रिया के बाद उनके फैंस भी उनके साथ खड़े नज़र आ रहे हैं और उनके पोस्ट पर उनकी बात से सहमत होने के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कंगना ने भी उन्हें धमकी देने वाले लोगों को भी जवाब देते हुए कहा था कि वह मुंबई आने वाली हैं। उन्होंने रविवार को भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने संजय राउत की ओर से इस्तेमाल किए गए अभद्र शब्दों पर भी कड़ा जवाब दिया था।

