-
Advertisement
कंगना ने BMC को भेजा नोटिस: दफ्तर में तोड़फोड़ को लेकर मांगा 2 करोड़ का हर्जाना
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही जुबानी तकरार ने अब कानूनी लड़ाई का रूप ले लिया है। ताजा अपडेट सामने आई है कि कंगना ने बीएमसी (BMC) से अपने दफ्तर से की गई तोड़फोड़ के लिए दो करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने इसके लिए बीएमसी को नोटिस जारी किया है। 9 सितंबर को पाली हिल स्थित कंगना रनोट के ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स के कई हिस्सों को बीएमसी ने अवैध बताते हुए तोड़ दिया था।
बीएमसी ने ऑफिस के 40 प्रतिशत हिस्से को गिरा दिया
कंगना रनौत ने मुंबई महानगरपालिका की ओर से उनके बंगले में की गई तोड़क कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay Highcourt) में दायर याचिका में बदलाव किया है। याचिका में दावा किया गया है कि मनपा ने बंगले में स्थित उसके ऑफिस के 40 प्रतिशत हिस्से को गिरा दिया है। जिससे वहां लगे मंहगे झूमर व डेकोरेशन से जुड़े काम का नुकसान पहुंचा है। सोमवार को आधी रात को फाइल की गई याचिका 92 पेज की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: संसद में जया ने किया #Bollywood का बचाव तो कंगना बोलीं- अगर आपका बेटा भी लटका मिलता तो
शिवसेना नेता संजय राउत के साथ शुरू हुई कंगना की जुबानी जंग बढ़ती चली गई और इसका नतीजा यह हुआ कि बीएमसी ने उनके दफ्तर पर गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन बताकर तोड़फोड़ कर डाला। यह सब इतनी जल्दी-जल्दी हुआ कि इस कार्रवाई को रोकने का वक्त तक नहीं दिया गया। बीएमसी ने 24 घंटे पहले कंगना के बंगले पर नोटिस चिपकाया था और फिर महज एक दिन बाद ही उनका बंगले में तोड़फोड़ की गई। उस वक्त कंगना मुंबई में मौजूद नहीं थीं।
