-
Advertisement
कंगना का जया को जवाब: पहले Hero के साथ सोने पर मिलता था रोल; मैंने इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सिखाया
मुंबई। राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) द्वारा सदन में बॉलीवुड इंडस्ट्री को बदनाम करने का मसला उठाने और इशारों ही इशारों में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बयान का पलटवार करने के बाद से यह मामला लगातार उलझता जा रहा है। इसी कड़ी में कंगना ने बुधवार को एक बार फिर जया बच्चन को अपने निशाने पार लिया। जया बच्चन द्वारा राज्यसभा में दिए गए थाली वाले बयान के जवाब में कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नंबर्स और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद।
कंगना के इस ट्वीट पर बढ़ सकता है विवाद
कंगना ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा कि मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं। अब कंगना द्वारा यह ट्वीट किए जाने के बाद इस बात का अनुमान जताया जा रहा है कि इस विवाद को अब और हवा मिल सकती है। कंगना ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को हीरो के साथ सोने पर ही दो मिनट का सीन मिलता है। कंगना का ट्वीट इस बात की ओर ही इशारा करता है कि एक्ट्रेस को हीरो संग सोना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: दलित शोषण मुक्ति मंच का सवाल – #Kangana को इंसाफ दिलाना है तो दलित की बेटियों को भी दिलाएं
बता दें कि जया बच्चा द्वारा राज्यसभा में यह मसला उठाए जाने के बाद भी कंगना ने ट्वीट कर उनके खिलाफ करारा वार किया था। तब कंगना ने कहा था कि जया जी क्या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और शोषण होता। क्या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलींग और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए। गौरतलब है जया बच्चन ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन के बयान पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जिस पर रवि किशन द्वारा पलटवार किया गया था।
