-
Advertisement
J&K: बीजेपी से जुड़े एक और नेता की हत्या; आतंकियों ने बीडीसी सदस्य को मारी गोली
बडगाम। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं पर जानलेवा हमलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को आतंकियों ने स्थानीय प्रशासन को धता बताते हुए बीजेपी से जुड़े एक नेता की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी। मृतक का नाम भूपिंदर सिंह बताया जा रहा है। जो खाग के ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (BDC) के अध्यक्ष थे। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि आतंकियों ने भूपिंदर सिंह पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को बिना बताए गांव गए और हो गया हमला
बताया गया कि मृतक कई दिनों बाद वापस घर आया था। इन दिनों वह सुरक्षा के बीच श्रीनगर में रह रहा था। इस हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों का अबतक कुछ भी पता नहीं चल सका है। वहीं, मृतक के पीएसओ से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि उन्होंने खाग पुलिस स्टेशन में उनके साथ गए 2 पीएसओ को छोड़ दिया था और श्रीनगर में अपने आवास पर चले गए। पुलिस को सूचित किए बिना वह दलवाश गांव गए जहां उन पर हमला किया गया। उन्हें कहा गया कि वह सुबह फिर से उन्हें वापस ले जाएगा। घर से कुछ दूरी पर आतंकियों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। गोली लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: सेना के पटसेऊ ट्रांजिट कैम्प में #Heart_Attack से ड्राइवर की हुई मौत
इस मामले पर ट्वीट करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और NC नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘बीडीसी पार्षद भूपिंदर सिंह की हत्या के बारे में सुनकर बहुत अफसोस हुआ। मुख्यधारा के जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ता आतंकवादियों के लिए आसान लक्ष्य हैं और दुर्भाग्य से हाल के वर्षों में उनके लिए खतरा बढ़ गया है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
